नवल किशोर तीसरी बार अध्यक्ष मनोनीत

भास्कर न्यूज|लोहरदगा एकल अभियान भाग लोहरदगा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अग्रसेन भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय संभाग अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने एकल अभियान लोहरदगा समिति के अध्यक्ष पद के लिए नवल किशोर अग्रवाल के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर उन्होंने नवल किशोर अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए लोहरदगा भाग के विभिन्न दायित्व प्रभारियों की भी घोषणा की। घोषित पदाधिकारियों में संरक्षक दीपक सर्राफ, उपाध्यक्ष डॉ. पतंजलि केसरी एवं नवीन शरण, सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार बंका शामिल हैं। वहीं प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास, जागरण शिक्षा, संस्कार शिक्षा एवं युवा प्रभारी सहित अन्य विभागों के अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई। इसके साथ ही महिला समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी घोषित की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते हुए कहा कि संगठन ने उन पर तीसरी बार विश्वास जताया है, जिसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एकल अभियान के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 37 वर्षों से एकल अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को निशुल्क शिक्षा, व्यवहारिक संस्कार एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। लोहरदगा भाग में कुल 6 आंचलों में 1589 एकल विद्यालय संचालित हैं। सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने बैठक का संचालन करते हुए संगठनात्मक ढांचे पर प्रकाश डाला। वहीं संरक्षक दीपक सर्राफ सहित अन्य वक्ताओं ने एकल अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *