बीते साल के अंत में भले ही कोहरा व बादल की वजह से धूप के दर्शन नहीं हुए, लेकिन नए साल में मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को बादल छंट गए और धूप निकल आई। कई दिनों से ठंड की वजह से घरों में कैद लोग इस दिन धूप खिलने पर घूमने फिरने निकल पड़े और नए साल की खुशियां मनाई। पार्कों व पर्यटक स्थलों पर भीड़ रही। घना में भी एक ही दिन में 1500 से अधिक लोग घूमने पहुंचे। घना के निदेशक मानस सिंह आईएफएस ने बताया कि पर्यटकों ने इस दिन 200 से भी अधिक पक्षियों को देखा। हालांकि धूप खिलने के बाद भी शीत लहर की वजह से सर्दी व गलन जारी रही। मौैसम विभाग जयपुर के अनुसार 2 जनवरी को भी कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। जिले में धूप खिलने की वजह से दिन का तापमान तो कम हुआ है, लेकिन रात का तापमान कम हो रहा है। सरसों अनुसंधान केन्द्र दिन का तापमान 16.5 डिग्री दर्ज हुआ है, जबकि साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री ही था। इस प्रकार बुधवार को धूप की वजह से तापमान 3.7 डिग्री बढ़ गया। वहीं रात का तापमान 10.5 डिग्री से 1.8 डिग्री घटकर 8.7 डिग्री दर्ज हुआ। भरतपुर. शाम को बिहारी मार्ग पर लगा रहा जाम।


