नववर्ष में सर्व समाज बेमचा में निकालेगा प्रभात फेरी

महासमुंद| ग्राम बेमचा में नववर्ष संवत 2082 के उपलक्ष्य में 30 मार्च को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। चैत्र शुक्ल प्रथमा को सिद्धार्थ नामक व संवत प्रारंभ हो रहा है। साथ ही चैत्र नवरात्र शुरुआत हो रही है। इसके स्वागत में सुबह 8 बजे गुड़ी चौक से महामाई चौक, मानस भवन चौक, अंबेडकर चौक, नयापारा, गायत्री मंदिर चौक, खल्लारी मंदिर, रामनगर पारा, बालाजी मंदिर होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करेंगे। इसमें सभी संगठन व दुर्गा संगठन, मानस परिवार, गायत्री परिवार, सर्व समाज पंचायत परिवार व महिला संगठन को शामिल होने के लिए आव्हान किया गया। आमजनों से नववर्ष के दिन अपने-अपने घरो में भगवा ध्वजा लगाने की अपील की है। रंगोली व शाम से 6 बजे दीपक जलाने के लिए आह्वान किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *