नवविवाहिता की जलकर मौत, सास गिरफ्तार:भाई बोला- जिस कमरे में बहन जली मिली, उसका बाहर से ताला लगा था, दहेज प्रताड़ना का केस

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पचौहा में 3 अक्टूबर की 24 साल पूजा विश्वकर्मा की जलकर मौत हो गई। मृतक के परिजन ने पति अभय उर्फ सोनू विश्वकर्मा और सास राधा बाई विश्वकर्मा पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 4 अक्टूबर को इस मामले में सास राधा बाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान आग बुझाने में पति अभय भी झुलस गया, जिसका इलाज जारी है। भाई बोला- दहेज के लिए बहन की हत्या की गई शहडोल में रहने वाले मृतक के भाई मिथलेश विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति और सास राधा बाई दहेज की मांग करते थे और मायके से पैसा लाने का दबाव डालते थे। वे कहते थे कि तुम्हारे पिता कोल माइंस से रिटायर हुए हैं, अपने हिस्से का पैसा मंगवाओ। मिथलेश ने यह भी बताया कि एक बार मारपीट होने पर पूजा ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया था, जिस पर पुलिस ने समझाइश दी थी। जिस कमरे में पूजा आग से जली हुई मिलीं, वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। दहेज की मांग को लेकर उसके पति और सास ने आग लगाकर उसकी हत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक के फेफड़ों में कार्बन डाइऑक्साइड पाई गई जानकारी के अनुसार, पूजा विश्वकर्मा उस समय किचन में मौजूद थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके फेफड़ों में कार्बन डाइऑक्साइड पाई गई है। डॉक्टरों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति जीवित अवस्था में सांस लेता है, तभी उसके फेफड़ों में कार्बन डाइऑक्साइड पाई जाती है। इससे यह संकेत मिलता है कि महिला घटना के समय जीवित थी। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने पहले महिला पर हमला किया और उसे मरा समझकर आग के हवाले कर दिया। एक साल पहले हुई थी शादी पुलिस के अनुसार, पूजा की शादी अभय विश्वकर्मा से 25 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के लगभग 6 महीने बाद से ही पति अभय और सास राधा बाई दहेज की मांग कर रहे थे। वे पूजा को मायके से पैसे लाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और पैसे न लाने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इस मामले में जैतहरी पुलिस ने पति अभय उर्फ सोनू विश्वकर्मा और सास राधा बाई विश्वकर्मा के खिलाफ दहेज की मांग और प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। सास राधा बाई विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *