नवविवाहिता बोली- शादी से पहले 3 बार रेप हुआ:खंडवा में पति को बताई आपबीती; कहा- सोहेल ने जान से मारने की धमकी दी थी

खंडवा में 19 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब सामने आया जब युवती की शादी हो गई और वह ससुराल गई। यहां उसने अपने पति को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पति ने उसे हिम्मत दी और थाने लेकर पहुंचा। पीड़िता की पिछले महीने ही शादी हुई है। उसने पुलिस को बताया कि जब वह मायके में थी, तब आरोपी सोहेल (30) पिता इस्माइल कुरैशी निवासी ईमलीपुरा का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। वह अक्सर घर आता और परिजन से बातचीत कर चला जाता था। इस दौरान 3 बार ऐसा हुआ जब आरोपी सोहेल घर आया और परिजन घर पर नहीं थे। उसने अकेला पाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी
पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि, आरोपी सोहेल कुरैशी ने उसे अकेला पाकर उसने 3 बार वारदात को अंजाम दिया। वह परिवार का भरोसेमंद व्यक्ति था। इसलिए घर में मां या परिजन को उसकी करतूत के बारे में बता नहीं पाई। पीड़िता के मुताबिक- सोहेल ने मुझे धमकाया कि किसी को इस बारे में बताया तो तुझे जान से मार डालूंगा। मैं डर गई थी, लेकिन शादी के बाद अब पति ने हिम्मत दी तो थाने जाकर शिकायत करने का साहस कर पाई। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
मोघट रोड थाना प्रभारी धीरेश धारवाल का कहना है कि, पीड़िता ने एक दिसंबर से लेकर जनवरी महीने तक अपने साथ दुष्कर्म होना बताया है। इस दौरान सगाई हो चुकी थी। शुक्रवार को पीड़िता ने थाने आकर शिकायत की। मामले में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सोहेल की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये खबर भी पढ़ें…
राजगढ़ में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को घर से 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। युवती को घर से जबरन उठाकर खेत में ले जाया गया। आरोपियों की ओर से लौटते समय हुए सड़क हादसे के बाद पूरा मामला उजागर हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *