बड़वानी जिले के अंजड़ में दो नवविवाहित दंपतियों का स्वागत किया गया, जो हनीमून पर जाने के बजाय नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। इनमें से एक जोड़ा शादी के 10 दिन बाद ही परिक्रमा पर निकला है, जबकि दूसरा जोड़ा शादी के सात महीने बाद इस यात्रा पर है। देवास जिले के खातेगांव निवासी योग शिक्षक शिवम यादव और उनकी पत्नी रोशनी यादव ने अपनी शादी के 10 दिन बाद यह परिक्रमा शुरू की है। उन्होंने नेमावर से 3500 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा का संकल्प लिया है। शिवम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं, उनके पिता शासकीय शिक्षक और मां गृहिणी हैं। उनके साथ शिवम के मौसेरे भाई मोहन यादव और उनकी पत्नी हर्षिता यादव भी परिक्रमा कर रहे हैं। मोहन और हर्षिता ने अपनी शादी के सात महीने बाद नर्मदा के दक्षिण तट हंडिया से यह यात्रा शुरू की है। पहले भी कर चुके हैं परिक्रमा शिवम यादव ने बताया कि वह शादी से पहले भी एक बार नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। उन्होंने नर्मदा मैया से अपने जुड़ाव और आध्यात्मिक यात्रा को प्राथमिकता देते हुए हनीमून के बजाय परिक्रमा का मार्ग चुना है। अंजड़ नगर में मंगलवार को इन सभी दंपतियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नर्मदा परिक्रमा पर नवदंपतियों की अन्य तस्वीरें…


