अमृतसर| स्थानीय जामुन वाली सड़क स्थित नवशक्ति डेरा मंदिर कौशल्या देवी की तरफ से मासिक जागरण प्रधान प्रमोद मेहरा की अध्यक्षता में शनिवार रात 9 बजे से शुरू होगा। समाज सेवक प्रमोद मेहरा ने बताया कि जागरण में प्रसिद्ध गायक प्रेम शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा महामाई का गुणगान कर भक्तों को निहाल करेंगे। मेहरा ने श्रद्धालुओं से जागरण में भाग लेने की अपील की है।


