नवांशहर में पीआरटीसी कर्मचारियों का प्रदर्शन:बसों का चक्का जाम, बोले- सरकार कर रही अनदेखी, नहीं किया जा रहा नियमित

पंजाब में रोडवेज के आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर आज से तीन दिन की हड़ताल शुरू हो गई है। पीआरटीसी और पनबस के ठेका कर्मचारियों ने आज नवांशहर बस स्टैंड पर अपनी मांग को लेकर धरना दिया। पनबस के ठेका कर्मचारियों ने बताया कि हमारी यूनियन के सभी कर्मचारी पिछले काफी समय से काम कर रहे हैं। पनबस में 2011 से काम कर रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है। जिसके विरोध में उन्होंने आज काम पूरी तरह से बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि कल यानि 7 जनवरी को वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करेंगे। यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी बसों की हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इक्का-दुक्का ही प्राइवेट बस चल रही थी। 7 जनवरी तथा 8 जनवरी को भी हड़ताल इसी प्रकार जारी रहेगी। यूनियन के प्रधान ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो और भी सख्त आगे की रणनीति बनाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। मुसाफिरों को जिला शहीद भगत सिंह नगर के विभिन्न बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करना पड़ा। जरूरी काम जाने वाले मुसाफिरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *