नवांशहर में CM के दौरे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजरबंद:उद्घाटन कार्यक्रम में जाने से रोका, मंगपुर बोले- स्कूल कांग्रेस सरकार का प्रोजेक्ट

पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय मंगपुर को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के दौरान वे जिले की समस्याएं उठाना चाहते थे। मुख्यमंत्री मान जिले में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मंगपुर ने कहा कि यह स्कूल पिछली कांग्रेस सरकार के समय से चल रहा है। इसके लिए फंड भी उसी समय मंजूर हुआ था। मंगपुर ने जिले की कई समस्याओं की ओर ध्यान खींचा। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सड़कों की हालत खराब है। पशु अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। सहयोगियों को भी मिलने से रोका पुलिस ने मंगपुर को उनके घर में नजरबंद कर दिया। उनके सहयोगियों को भी मिलने से रोका गया। मंगपुर ने कहा कि उन्हें हिरासत में ले सकते हैं, लेकिन आवाज नहीं दबा सकते। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि फंड का इस्तेमाल बच्चों की शिक्षा के लिए करें, न कि फिजूल के उद्घाटनों पर। मंगपुर ने कहा कि विज्ञापन वाली सरकार के पास कम समय बचा है। जनता चुनाव में इस तानाशाही का जवाब देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *