लुधियाना| संत एन्क्लेव दुगरी मे मां भगवती जागरण बड़ी ही धूमधाम से करवाया गया। सर्वप्रथम अनीता गुलाटी, शगुन गुलाटी, रिधम गुलाटी और परिवार के सदस्यों ने साथ मिलकर माता रानी को नारियल भेंट किया और चुनरी अर्पित करके ज्योति प्रचंड की। जागरण में गायक पवन बॉबी ने नवां साल तेरे दर ते मनाना मां अज्ज तेरे भगता ने, ना होटल जाएंगे ना डिस्को जाएंगे नया साल मेरी मईया तेरे दर पे मनायेंगे आदि भेंटें गाकर सभी भक्त झूमने पर विवश हो गए। इस मौके पर शीना चावला, हरविंदर चावला, इबादत, शालू अरोड़ा, रानी अरोड़ा, जोगिंदर गुलाटी, राज जिंदल, मिंटू जिंदल, अमन अरोड़ा आदि मौजूद थे।


