नवा रायपुर की चौड़ी-चौड़ी सड़कों के किनारे राज्य के विकास को दर्शाने वाले कई स्मृति चिन्ह लगाए गए हैं। लेकिन देखरेख के अभाव में ये खराब होते जा रहे हैं। कई जगहों पर स्मृति चिन्ह टूटकर गिर गए हैं। जिन सरकारी एजेंसियों के पास इसके मेंटनेंस का काम है वे इसे देखने तक नहीं आ रहे। इस वजह से कभी हफ्तों तो कभी महीनों तक ये चिन्ह खराब होकर कबाड़ हो रहे हैं। नवा रायपुर में बड़ी आबादी अभी नहीं है। जो लोग वहां जाते हैं वे अपने काम से ही जाते हैं। इस वजह से इसकी शिकायत अफसरों तक नहीं पहुंच पाती। इसलिए अफसर भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। नवा रायपुर की सड़कों के डिवाइडरों पर लगी लोहे की जालियां भी चोरी हो रही हैं। लेकिन इस पर भी कार्रवाई नहीं होती। – नवा रायपुर निवासी एम शफीक की रिपोर्ट


