कवर्धा| नवीन बाजार के अंदर की ओर बना सार्वजनिक सुलभ शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। इसे दोबारा शुरू कराने के लिए अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। इससे बाजार आने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त बाजार क्षेत्र में शौचालय बंद रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। विशेषकर बाहर से आने वाले ग्राहकों को खास दिक्कत हो रही है। -शिवकुमार सिन्हा, कवर्धा


