नवोदय के प्रवेश परीक्षा केंद्रों का डीईओ ने किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज। नर्मदा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा केंद्रों का शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर और सेजेस साल्हेवारा में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही सेजेस साल्हेवारा में स्काउट-गाइड द्वितीय सोपान के आयोजन की तैयारी का जायजा लिया। साल्हेवारा के प्राचार्य बीएस खुसरो को प्रतिदिन उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था और बालिकाओं का विशेष ध्यान रखने, प्रतिदिन मोबाइल से जानकारी प्रदान करने निर्देश दिए। स्काउट गाइड स्थल पर रामपुर संकुल समन्वयक मनोज मरकाम, सचिव पूर्णिमा नेताम मौजूद थे। डीईओ ने वनांचल के रामपुर व साल्हेवारा स्कूल का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *