भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल हमर दुर्गूकोंदल के तहत नवोदय प्रवेश परीक्षा के पूर्व 10 दिवसीय निशुल्क कोचिंग संचालित किया गया। इसका डीईओ अशोक पटेल एवं जिला मिशन समन्वयक रवि मिश्रा द्वारा किया गया। कोचिंग 10 दिनों से बीईओ एस पी कोसरे, एबीईओ अंजनी मंडावी एवं बीआरसी लतीफ सोम के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। इसमें ब्लॉक के 27 संकुल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दिया गया। डीईओ ने बच्चों से प्रश्न पूछा गया, जिसका जवाब बच्चों ने दिया। डीईओ को बताया गया ब्लॉक के सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं संकुल समन्वयकों द्वारा आर्थिक सहयोग कर लैपटॉप प्रोजेक्टर एवं स्केनर खरीदा गया है। इसके द्वारा कोचिंग चलाया जा रहा है। इस की डीईओ ने सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य बाबूलाल कोमरे, एसडी दास,संकुल समन्वयक शंकर नागवंशी, रामचंद्र दुग्गे, राजकुमार चंद्राकर, टेकेश्वर साहू, शारदा चंद्रवंशी, विजेंद्र साहू, चेतन साहू के आदि उपस्थित थे।


