भास्कर न्यूज | महासमुंद नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2026-27 में जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश के ऑनलाइन पंजीयन के लिए अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 27 अगस्त निर्धारित की गई है। समिति से मिली जानकारी अनुसार आवेदन के लिए वे ही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जिनका जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य हुआ है। पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट https://cbseitms.rci l.gov.in/nvs. पर ऑनलाइन आवेदन और अधिक जानकारी के लिए अवलोकन कर सकते हैं। पंजीयन से संबंधित समस्या के लिए अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 93405-03117 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


