नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग कक्षाएं:जेके लक्ष्मी विद्या परियोजना के तहत 99 छात्रों ने लिया भाग

सिरोही में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं आयोजित की गई। जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड, जेकेपुरम ने ‘जेके लक्ष्मी विद्या परियोजना’ के तहत यह कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं। इस पहल के अंतर्गत शनिवार 13 दिसंबर को हुई चयन परीक्षा में 15 निकटवर्ती राजकीय विद्यालयों के कुल 99 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कोचिंग जुलाई माह से शुरू की गई थी, जिसमें आसपास के सरकारी स्कूलों के छात्रों को लक्षित किया गया। कंपनी ने छात्रों की सुचारु सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कोचिंग कक्षाएं, अध्ययन सामग्री, ओएमआर आधारित टेस्ट और परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई।
जेके लक्ष्मी विद्या परियोजना के इस प्रयास की अभिभावकों और स्थानीय समुदाय ने सराहना की है। उनका मानना है कि यह पहल बच्चों के शैक्षणिक विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *