बैतूल| पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं की प्रवेश चयन परीक्षा 13 दिसंबर को प्रातः 11 से 1:30 बजे तक जिले के सभी 10 ब्लॉकों के 26 परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभातपट्टन के प्राचार्य ने बताया बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र परीक्षा केंद्र में साथ में लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर प्रातः 10.30 बजे तक पहुंचाना होगा। प्रवेश पत्र के साथ नीले या काले रंग के बाल पेन के अलावा अन्य कुछ न ले जाएं।


