नवोदय विद्यालय में सड़क सुरक्षा का संदेश, पालन की शपथ

भास्कर न्यूज|भांडारेज 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन के सहयोग से जवाहर नवोदय विद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर-महवा टोल-वे प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद कुमार शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने किया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद हुसैन और परियोजना प्रमुख महेंद्र पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम अरविंद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों का पालन भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की। एएसपी हेमंत कलाल ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा शपथ का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *