नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को:कक्षा 6 सत्र 2025-2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी; ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे छात्र

राजगढ़ जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए ग्रामीण छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा का अवसर देगी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी के पालक रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके इन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। प्राचार्य ने पालकों से आग्रह किया कि वे समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसमें दी गई जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी अनिवार्य रूप से साथ ले जाना होगा। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है और प्रतियोगिता का अनुभव भी होता है। विद्यालय ने अभ्यर्थियों और पालकों से अपील की है कि वे परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *