तेलो | नव युवा समिति चंद्रपुरा के सौजन्य से चंद्रपुरा डीवीसी इंटेकवेल में वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें झामुमो के जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सोरेन, केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, जिला सचिव मुकेश महतो, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, सचिव सुनील टुडू, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आशा सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए।


