राजकीय अस्पताल ब्लड सेंटर में नूतन वर्ष 2025 के आगाज पर बुधवार को जिन भाई-बहनों का जन्मदिन था उसके उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सभापति दीपक माली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मितल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल मंसुरिया, सहायक आचार्य डॉ. गिरीशचंद्र बानिया, उप प्रधान छोटूसिंह, राजस्थान मेगवाल समाज जिलाध्यक्ष खेतपाल टाइगर, डॉ. भरत सारण, सताराम जाणी, खेतसिंह, जसपाल डाबी, आदिल भाई, कर्णपाल सिंह कोटड़ा, स्वरूप सिंह पंवार, बच्चू खान, अबरार मोहम्मद, अक्षय दान भादरेश, रेवंतसिंह भाटी, आदित्य चौधरी, विमला, भींयाराम खोड़ियाल, जोगाराम माली, प्रेमाराम, नूर पठान व ह्यूमैनिटी सोसायटी की टीम ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


