नव वर्ष पर संगतों को छकाया लंगर

लुधियाना| नव वर्ष के शुभ अवसर पर अमृत सागर परिवार ने संगत के लिए लंगर लगाया। इस लंगर का आयोजन दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराजा के आगमन को समर्पित था और इसे भाई सुखविंदर सिंह द्वारा गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आरंभ किया गया। भाई सुखविंदर सिंह मीत ग्रंथी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन एक्सटेंशन ने संगत से कहा कि यह नया साल समूची मानवता के लिए खुशी, खेलों और सुख-शांति से भरा हो। उन्होंने अमृत सागर परिवार के प्रमुख सदस्य बलबीर सिंह भाटिया और करणप्रीत सिंह भाटिया का उल्लेख किया, जो गुरु नानक के भक्तों को एकजुट करने का प्रयास करते हुए हर महीने के पहले दिन जरूरतमंदों के लिए लंगर लगाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *