नशामुक्ति, प्रेम और एकजुटता के संदेश पर मैत्री क्रिकेट मैच

भास्कर न्यूज | चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में होली के अवकाश पर नशामुक्ति,प्रेम और एकजुटता का संदेश के साथ बुजुर्ग एवं युवाओं ने विभिन्न टोले में बंटकर त्रिकोणीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। क्रिकेट मैच कमारहातु के ऊपर टोली,नीचे टोली और बासाटोली के बीच खेली गई। पहला मैच ऊपर टोली और बासाटोली के बीच हुई। जिसमें बासासाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 112 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी ऊपर टोली की टीम 68 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद ऊपर टोली की टीम का मुकाबला नीचे टोली से हुई। इसमें ऊपर टोली की टीम पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में 72 रन बनाए।जिसे नीचे टोली की टीम 9 वें ओवर में आसानी से लक्ष्य रन पूरा किया। इसके बाद फाइनल मैच नीचे टोली और बासाटोली के बीच हुई। इसमें बासासाई टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 143 रन बनाए। इसमें फ्रांसिस देवगम और साऊ देवगम ने अर्धशतक बनाए और चौथे विकेट की शतकीय पारी खेलते हुए टीम को चैंपियन बनाया। प्रतियोगिता में कमारहातु के बुद्धिजीवियों पूर्व इंस्पेक्टर सीआइएसएफ सोनाराम देवगम,वरीय वैज्ञानिक सहायक भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ट्रांबे मुंबई पाइकिराय देवगम, अधिवक्ता सोमय देवगम, मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम,सचिव तुराम देवगम,पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम,मुंडा बिरसा देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम,शिक्षक कृष्णा देवगम युवाओं के साथ टीम में थे। प्रतियोगिता के मध्यांतर और समाप्ति पर तीनों टीमों ने लजीज व्यंजन का सामूहिक रूप से लुत्फ उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *