नशामुक्त भारत के लिए युवाओं को किया जागरूक:पेंड्रा के सरखोर स्कूल में गायत्री परिवार की डिवाइन ग्रुप दिया ने चलाया अभियान

पेंड्रा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरखोर हाई स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस वर्कशॉप में आदर्श युवा और नशामुक्त भारत अभियान पर विशेष चर्चा की गई। गायत्री मिशन की युवा शाखा डिवाइन इंडिया यूथ ग्रुप ने यह पहल की है कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल संचालक मुकेश जायसवाल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी, स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती का पूजन भी किया गया। गायत्री परिवार युवा शाखा दिया के संरक्षक मथुरा सोनी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश की प्रगति में युवा शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। सोनी ने कहा कि वर्तमान में युवा वर्ग सिगरेट, गांजा, भांग, गुटका, तंबाकू और शराब जैसे नशीले पदार्थों की गिरफ्त में है, जो राष्ट्र की प्रगति में बाधक है। आज समाज को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो उत्साही, सकारात्मक, कर्मठ और नशामुक्त हों। डिवाइन ग्रुप दिया के कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहू ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं की सोच को सकारात्मक दिशा देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *