नशा और तेज रफ्तार की वजह से हो रहे हादसे

भास्कर न्यूज | बालोद जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हु​ई। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक पटेल ने नशापान और तेज गति से वाहन चलाने को मुख्य कारण बताया और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दुर्घटना जन्य मार्गों और अन्य संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा उपाय लागू करने को कहा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित जांच और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश, बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के लिए। बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। स्कूली बस और बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की नियमित फिटनेस जांच हो। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने से रोकने के लिए स्कूलों में निगरानी। सड़क किनारे अतिक्रमण कर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों के साथ ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए संवेदनशील स्थानों की पहचान करने कहा गया। सड़क किनारे घूमते मवेशियों की रोकथाम और गुड सेमरिटन कार्यों की जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर, कार्यपालन अभियंता पूर्णिमा चंद्रा, जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश रावटे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *