नशा करते पकड़े गए युवकों को पुलिस ने कराई उठक-बैठक…VIDEO:दी कड़ी समझाइश, कॉलेज-परिसर में नशीले इंजेक्शन मिलने के बाद मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने शहर में बढ़ते नशे के प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए देर रात एक विशेष अभियान चलाया। सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए नशा करते पाए गए युवकों को मौके पर ही कड़ी समझाइश दी। अभियान के दौरान, सिटी कोतवाली पुलिस ने देर रात तक एकांत स्थानों पर घूम रहे और नशा कर रहे कुल आठ युवकों की पहचान की। पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराई और भविष्य में देर रात सुनसान जगहों पर न घूमने और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। समझाइश के बाद इन युवकों को छोड़ दिया गया। देखिए तस्वीरें नशा रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू मनेन्द्रगढ़ शहर में इन दिनों नशीले इंजेक्शन, गांजा और अन्य प्रकार के सूखे नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए पुलिस केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि युवाओं को जागरूक करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। यह अभियान हाल ही में विवेकानंद कॉलेज परिसर में नशीले इंजेक्शन और खाली शराब की बोतलें मिलने के बाद शुरू किया गया है। दैनिक भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी रत्ना सिंह के निर्देशों पर ही सिटी कोतवाली पुलिस ने यह अभियान चलाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शहरवासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस तरह की लगातार कार्रवाई से मनेन्द्रगढ़ को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *