नशा करते पकड़े युवक, 8 पर केस

लुधियाना | शहर में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 8 आरोपियों को काबू किया है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना डिवीजन-2 पुलिस ने लेबर कॉलोनी से विक्की राज को नशा करते गिरफ्तार किया। डिवीजन-3 पुलिस ने कश्मीर नगर के पास श्मशान घाट क्षेत्र से शिवम बंसल को पकड़ा। डेहलों पुलिस ने डेहलों गांव से अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 बोतल अवैध शराब बरामद की। साहनेवाल पुलिस ने मजारा रोड से मनप्रीत सिंह को काबू कर उसके पास से करीब 5 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया। डिवीजन-6 पुलिस ने मिलरगंज स्थित दशहरा ग्राउंड के पास से दो आरोपियों को 52 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। वहीं पीएयू और डिवीजन-5 पुलिस ने भी दो लोगों को नशा करते गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *