नशा तस्करी में 20 गिरफ्तार, 67 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम, 192 नशीली गोलियां बरामद

लुधियाना| इलाकों में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना दरेसी पुलिस ने 20 नशीली गोलियों के साथ कमलजीत सिंह और करण जागड़ा को पकड़ा। सलेम टाबरी पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित दविंदर सिंह, महिंदर सिंह और मासूम रजा को गिरफ्तार किया। जोधेवाल पुलिस ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ रमन कुमार को काबू किया। डिवीजन-1 से 24 गोलियों के साथ दीपक कुमार व हनी शर्मा, डिवीजन-2 से 100 गोलियों के साथ जगजीत सिंह व महेश कुमार, डिवीजन-3 से 5 ग्राम हेरोइन के साथ लव सहोता व नवजोत सिंह गिरफ्तार हुए। डिवीजन-4 पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी और 4 ग्राम के साथ रोहित कुमार को पकड़ा। डेहलों पुलिस ने 15 गोलियों के साथ मनप्रीत सिंह, सदर पुलिस ने 5 ग्राम हेरोइन के साथ सूरज, दुगरी पुलिस ने 33 गोलियों के साथ गोपाल महाजन व करण धवन को काबू किया। साहनेवाल पुलिस ने 1 किलो अफीम के साथ तरुणप्रीत और आकाशदीप को काबू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *