नशा तस्कर की संपत्ति फ्रीज, घर पर नोटिस चस्पा:मानसा की सरदूलगढ़ पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर 7 मुकदमे दर्ज हैं

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत सरदूलगढ़ पुलिस ने एक नशा तस्कर की चल-अचल संपत्ति और कार को फ्रीज करने का नोटिस उसके घर पर लगाया है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ अभियान का हिस्सा है। आरोपी को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसमें आरोपी के घर, संपत्ति के साथ गाड़ियां भी सीज की गई हैं। क्षेत्र के गांव मीरपुर कलां निवासी नशा तस्कर शगनदीप सिंह उर्फ सगनी पर नशा तस्करी के आरोप हैं। डीएसपी सरदूलगढ़ मनजीत सिंह ने बताया कि शगनदीप सिंह उर्फ सगनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सात मामले दर्ज हैं। उसे 11 जून 2025 को 260 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार कर एक और मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए नशा तस्कर की होंडा सिटी कार और रिहायशी मकान को फ्रीज कर दिया है। घर पर नोटिस चिपकाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति इस संपत्ति को खरीद या बेच न सके। डीएसपी मनजीत सिंह ने आगे बताया कि पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *