नशा तस्कर विशाल के घर पर कार्रवाई, निर्माण गिराया, सात मामले हैं दर्ज

भास्कर न्यूज | जालंधर सोमवार को वेस्ट हलके के बस्ती शेख स्थित मोचियां मोहल्ले में जमानत पर बाहर आए नशा तस्कर विशाल लोटा के घर पर नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी विशाल लोटा पर सात मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार जमानत पर बाहर आने के बाद भी वह नशे के कारोबार में सक्रिय है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आरोपी द्वारा घर पर अवैध निर्माण और कब्जा किया गया था। निगम ने पहले नोटिस जारी किया, लेकिन आरोपी ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद निगम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण गिरा दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कपूरथला और हमीरा इलाके के तस्करों से नशा लाता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *