पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही जंग का मजबूत बनाने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी स्ट्रैटजी से जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब पार्टी ने नशा मुक्ति मोर्चा के लिए जोन कोऑर्डिनेटर, क्षेत्र कोऑर्डिनेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। पार्टी की तरफ से 427 लोगों की जंबो सूची जारी की है। पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने खुद इसकी जानकारी दी है। वहीं, इस चीज को 2027 के चुनाव से भी जोड़कर देख जा रहा है। पार्टी इस बहाने इन लोगों को जोड़ने में जुटी हुई है।