फरीदकोट में नशा सप्लाई करते 2 भाई गिरफ्तार:आई-20 कार से 60 किलो चूरापोस्त बरामद, दूसरे राज्य से लाए थे खेप

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी में संलिप्त कार सवार 2 भाईयों को 60 किलो चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बठिंडा के गांव महिमा सरकारी निवासी धलविंदर सिंह उर्फ ​​भिंडी और अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना के रूप में हुई जिनके खिलाफ थाना जैतो में एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के निर्देश पर सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की देखरेख में एएसआई सुखपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी के दौरान जैतो के गांव रामेआना के पुल पर मौजूद थे। इस दौरान गांव कोटली की तरफ से आई एक कार को शक के आधार पर रोका, जिसमें उक्त दोनों व्यक्ति सवार थे। कार में नशा होने की आशंका के चलते फरीदकोट के डीएसपी (एनडीपीएस) चरणजीव लांबा को मौके पर बुलाया गया और उनकी निगरानी में पुलिस पार्टी द्वारा कार की तलाशी ली तो 60 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। दूसरे राज्य से लाए थे चूरापोस्त की खेपः SP इस मामले में एसपी मनविंदरबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नशे की खेप दूसरे राज्य से लाए थे, जिसकी सप्लाई उन्हें फरीदकोट क्षेत्र में करनी थी। फरीदकोट पुलिस द्वारा आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि उनके खिलाफ नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट व अन्य संगीन धाराओं के तहत कुल 6 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *