डौंडी| बुधवार को कोसरिया गंधर्व समाज परिक्षेत्र डौंडी की बैठक मां सरस्वती मंदिर प्रांगण अवारी नाला के पास हुई। अध्यक्ष महेन्द्र टांडिया, सचिव चंद्रहास कुलदीप ने प्रांतीय संगठन के निर्देशों की जानकारी दी। 29 दिसंबर को प्रांतीय कार्यक्रम ग्राम भीरावही दुर्गकोंदल में होगा। जिसमें सामाजिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। नशे से समाज में बढ़ते अपराध पर चिंतन करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने पर जोर देते हुए नियम बनाने पर विचार किया। सामाजिक युवक-युवती को कॅरियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। समाज को एकजुट करने के लिए प्रत्येक वार्ड में बैठक कर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में समाज के संरक्षक अर्जुन कुलदीप, राधेश्याम टांडिया, गैंदलाल बघेल, भागीरथी, रामेश्वर कुलदीप, देवल कुलदीप, बिहारी बघेल, रमेश, चरण कुलदीप, महेश नागवंशी, धनेश नागवंशी, प्रकाश, लालसिंह, गोलू, थानसिंग बघेल, अशोक कुलदीप, प्रकाश, संपत, पीताम्बर, उत्कर्ष बघेल, जयकुमार, कृष्णा कुलदीप, यादवराम, भानु नागवंशी, उद्घोराम, बीरसिंह, हरिराम, मुरहाराम, पीतांबर शामिल हुए।


