अमृतसर| ड्रग्स से मुक्त जीवन और स्वस्थ समाज के लिए युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीआईईटी, अमृतसर में सेमिनार हुआ। इसका आयोजन गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग ने किया। सेमिनार में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बलबिंदर सिंह और विभागाध्यक्ष डॉ. रूपन ढिल्लों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को नुकसान पहुंचाता है। इसे रोकने में परिवार की भूमिका सबसे अहम है। सही मार्गदर्शन और शिक्षा से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशे से मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक नुकसान होता है।


