अमृतसर| नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बालकृष्ण शर्मा ने पहलगाम में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि निहत्थे लोगों को मौत के घाट उतारा गया। इस पर केंद्र सरकार को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। यह हिंदुओं के दुश्मन थे या पड़ोसी देश की चाल थी या यह राजनीति का अंजाम था। इस पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। शुरुआत की खुशियां बटोरने गए देश के लोगों को इन दुश्मनों ने पूरे देश-विदेश को गम में बदल दिया है।


