भोपाल में परिचित युवक ने पानी में कुछ नशीला पदार्थ देने के बाद दुकानदार से मोबाइल हासिल कर लिया। इसकी मदद से फोन पे के जरिए 1 लाख 40 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जिसका खुलासा फोन पे हिस्ट्री से हुआ। बाद में फरियादी ने थाने में शिकायत कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छोला मंदिर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नवजीवन कॉलेानी में रहने वाले महेश तिवारी जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। सीताराम कुर्मी नाम के व्यक्ति से उनकी पुरानी पहचान है। गत 27 नवंबर को सीताराम ने महेश को मिलने के लिए भानपुर इलाके में बुलाया था। बातचीत के दौरान महेश को प्यास लगी तो सीताराम ने उसे पानी दे दिया। पानी पीते ही चक्कर आने लगे थे
सीताराम का दिया हुआ पानी पीते ही महेश को चक्कर आने लगे। इस पर महेश ने सीताराम से कहा मुझे जल्द ही घर छोड़ दो। घर जाते वक्त सीताराम ने महेश का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया। बाद में वह मोबाइल लेकर चला भी गया। महेश ने जब फोन मांगा तो उसने टालमटोली करना फोन उसके पास होने की बात से ही इंकार कर दिया।
महेश के मोबाइल फोन में फोन पे एप भी था जिसके जरिए वह दो बैंक खातों को ऑपरेट करता था। सीताराम ने इसी एप के जरिए महेश दोनों बैंक खातों से करीब 1 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए। महेश ने मामले की शिकायत पुलिस को की थी।


