नशीली गोलियां और लाहन की बरामद, महिला पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर अजनाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 बोतल अवैध शराब के साथ एक महिला पर केस दर्ज किया है। महिला की पहचान वीर कौर निवासी गांव उगर औलख के रूप में हुई है। इसी तरह तरसिक्का पुलिस ने 60 किलो लाहन के साथ सोनी सिंह उर्फ जाहरी निवासी दशमेश नगर को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी तरफ 85 नशीली गोलियों के साथ मत्तेवाल पुलिस ने गुरपिंदर सिंह निवासी कलेर बाला, संतोख सिंह निवासी उदोके खुर्द दोनों पर केस दर्ज किया है। आरोपी गुरपिंदर को गिरफ्तार किया है। इस तरह जंडियाला पुलिस ने 270 नशीली गोलियों के साथ लवजीत सिंह निवासी गांव मेहरबानपुरा को गिरफ्तार किया है। पंलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *