अंबिकापुर| शहर में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ न्यायपालिका ने सख्त रुख अपनाया है। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के आरोपी शुभम सिंह केरम को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। सुभाषनगर निवासी शुभम सिंह केरम (25 वर्ष) अपनी बुलेट बाइक से गौरव पथ स्थित मौलवी तालाब के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाया और सजा सुनाई।


