नशीले इंजेक्शन से नशा करते युवकों का वीडियो आया सामने:रात में चोरी का आरोप; शहडोल पुलिस से नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग​​​

शहडोल में चोरी और नशाखोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड क्रमांक 12 स्थित कोयलारी खोली मोहल्ले में नशीले इंजेक्शन के जरिए खुलेआम नशा करते युवकों का एक वीडियो सामने आया है। इसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस नशे के कारोबार और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इंजेक्शन लगाकर नशा करते दिखे युवक कोयलारी खोली मोहल्ले में रहने वाले सिराज खान के घर से शनिवार रात एक मोटर पंप चोरी हो गया। रविवार सुबह चोरी का पता चलने पर जब पीड़ित आसपास तलाश कर रहा था, तभी उसे घर के पीछे कुछ युवक खुले स्थान पर इंजेक्शन लगाकर नशा करते दिखाई दिए। इन पर आरोप है कि ये युवक दिन में नशाखोरी और रात में चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। पीड़ित की ओर से विरोध किए जाने पर युवकों ने उसे अनदेखा कर दिया। पुलिस पर पावती न देने का आरोप सिराज खान ने मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाना पहुंचकर आवेदन दिया। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आवेदन लेने के बावजूद उसकी पावती नहीं दी। इस घटना से पीड़ित और क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो नशे और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी। पीड़ित ने नशा करते युवकों का वीडियो भी बनाया है, जिसमें कुछ युवक इंजेक्शन के माध्यम से नशीले पदार्थों का सेवन करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। और इससे स्पष्ट होता है कि शहडोल में नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। इसके बावजूद अब तक किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस से नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग​​​ स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस की नियमित गश्त न होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और नशे के आदी युवक इलाके की शांति भंग कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *