नशे की दवा नहीं बेचने के बावजूद दवा विक्रेताओं को शक की दृष्टि से देखना गलत : उपाध्यक्ष सोनी

भास्कर संवाददाता|दौसा पंडित नवल किशोर सामुदायिक भवन में दौसा जिला कैमिस्ट एसोसिशन दौसा का नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह और स्मारिका-जागृति 2025 का पोस्टर विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि औषधी नियंत्रक अजय फाटक, सीएमएचओ, पीएमओ डॉ. दीपक शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सहायक औषधी नियंत्रक सुभाष मुटनेजा, दवा नियंत्रक अधिकारी दुर्लभ कुमार शर्मा व दवा नियंत्रक अधिकारी संदीप भारद्वाज थे। इस बीच उपाध्यक्ष मनीष सोनी ने कहा कि नशे की दवा नहीं बेचने के बावजूद दवा विक्रेताओं को शक की दृष्टि से देखा जाता है। यह गलत है। साथ ही साथी दवा विक्रेताओं से कहा कि संगठन में एकजुटता से अपनी मांगों के प्रति दमदार तरीके से लड़ सकते हैं। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में दवा विक्रेता परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सेंपल जांच के दौरान यदि कोई दवा अवमानक पाई जाती है बिल सही रूप में प्रस्तुत करने के बावजूद दवा विक्रेता को ही कोर्ट में पार्टी बनाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *