नशे की हालत में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:कांग्रेस बोली- जब पुलिसकर्मी ही मदमस्त रहेंगे तो जनता की सुरक्षा कौन करेगा

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो नशे की हालत में दिख रहा है। वीडियो में आगे पुलिसकर्मी सड़क पर लेटे हुए दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए तंज कसते हुए लिखा है कि पुलिस वर्दी में पार्टी चल रही है। कांग्रेस ने इसे राजधानी रायपुर का वीडियो बताया है। इसके साथ ही वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि सरकार के पियो और मरो विजन को आगे ले जाते छत्तीसगढ़ शासन के कर्मठ कर्मचारी। वीडियो को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि जब पुलिसकर्मी ही मदमस्त रहेंगे तो जनता की सुरक्षा कौन करेगा? वीडियो के वायरल होने के बाद आम नागरिकों में भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं सोशल मीडिया पर मिलाप साहू ने कमेंट कर लिखा कि यही काम कोई आम नागरिक करे तो उसे कोर्ट में पेशी में जाना पड़ता है। वहीं वीडियो वायरल होने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि वर्दीधारी ही नशे में धुत होकर इस तरह की हरकत करेंगे तो कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन निभाएगा । पुलिस ने जांच की बात कही इधर, प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है। पुलिस विभाग का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अधिक से अधिक शराब बेचना है। शराब हर वर्ग के लिए घातक है। भाजपा शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। जब पुलिस के कर्मचारी ही मदमस्त रहेंगे तो जनता की सुरक्षा कौन करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *