भास्कर न्यूज | लुधियाना पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशे की तस्करी और नशा करने के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 76 ग्राम हेरोइन और 15 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। थाना जोधेवाल पुलिस ने गांव काकोवाल से सुनील निवासी गोल्डन विहार को 60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन-3 पुलिस ने पूजा निवासी शेरा कॉलोनी और गुरप्रीत ग्रेवाल निवासी दशमेश कॉलोनी को नशा करते हुए काबू किया। थाना डिवीजन-4 की पुलिस ने डेनियल निवासी सलेम टाबरी को नशा करते हुए पकड़ा। थाना सदर पुलिस ने कंट्री विला के पास से दविंदर सिंह निवासी प्रीत नगर, शिमलापुरी को 15 नशीली गोलियों के साथ नशा करते हुए गिरफ्तार किया। थाना शिमलापुरी पुलिस ने रसीद मोहम्मद निवासी मलेरकोटला को 1 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। थाना सराभा नगर पुलिस ने अंकित सहगल निवासी गांव भामिया को नशा करते हुए पकड़ा। इसके अलावा थाना लाडोवाल पुलिस ने जसप्रीत सिंह पीता निवासी गांव हंबड़ां, थाना हैबोवाल पुलिस ने निशान सिंह और थाना डिवीजन-8 पुलिस ने काला निवासी मोहल्ला काली बस्ती को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना मेहरबान पुलिस ने पुनीत कुमार निवासी मोगा को एक्टिवा (PB-10-EY-8020) पर नशे की तस्करी के लिए जाते समय 9 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में आगे की जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।


