नशे के मामले में 3 को पकड़ कर बरामद की नशीली सामग्री

लुधियाना| शहर में विभिन्न थानों की पुलिस ने नशे की बिक्री के मामले में आरोपियों को पकड़ा है। जिसके तहत पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने एक व्यक्ति से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान प्रेम नगर के इलाके में रहनेवाले विकास कुमार के रूप में हुई है। मामले में जांच अधिकारी सुखदेव राज ने बताया की वह पुलिस पार्टी के साथ 6 अप्रैल को इलाके में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि आरोपी विकास कुमार जोकि गांजा बेचने का काम करता है। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने पुरानी जेल कि बैक साइड के पास से आरोपी को काबू कर 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। दूसरे मामले में 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को थाना मेहरबान की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव खासी खुर्द के रहनेवाले भरपूर सिंह के रुप में हुई है। जांच अधिकारी जोगिंदर पाल ने बताया कि 6 अप्रैल को वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में मौजूद थे। तभी पुलिस पार्टी को आरोपी भरपूर सिंह पैदल आते देख पुलिस को संदेह हुआ और तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीसरे मामले में थाना डिवीजन न.6 की पुलिस ने पैदल आ रहे नशा तस्कर को दबोचा है, जिसकी पहचान ग्यासपुरा निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से यू.पी. निवासी है। जांच अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि पैदल आ रहे आरोपी को संदेह के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया, तब आरोपी से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। सभी मामलों में आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्चे दर्ज किए है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *