नशे में धुत दो युवतियों का सड़क पर हंगामा, VIDEO:रीवा में लोगों को गालियां दीं, गाड़ियों पर मारे हाथ-पैर; पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं

रीवा में शराब के नशे में धुत दो युवतियों ने सड़क पर ही जमकर हंगामा किया। उन्होंने रास्ते से गुजर रहे लोगों से बदसलूकी की। गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। दोनों युवतियां शराब के नशे में इस कदर चूर थीं कि संभल भी नहीं पा रही थीं। वे बार-बार खड़ी होतीं, एक-दूसरे को पकड़तीं, फिर गिर पड़तीं। उनकी ये हालत देखकर मौके पर भीड़ लग गई। इनमें से ही किसी शख्स ने पुलिस को फोन लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवतियों पर काबू पाया। उनके घर भिजवाया। मामला ढेकहा इलाके में रविवार रात का है। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। गाड़ियों पर मारे हाथ-पैर, लोगों से उलझीं
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवतियां तेज आवाज में चिल्ला रही थीं। इधर-उधर भागते हुए गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही थीं। हंगामा देखकर वहां खड़ी हो रहीं कुछ गाड़ियों पर उन्होंने हाथ-पैर भी चलाए। पुलिस के पहुंचने तक युवतियां सड़क पर हंगामा करती रहीं और लोगों से उलझती रहीं। देखिए, तीन तस्वीरें… पुलिस से कहा- मोबाइल लेकर भागा युवक
युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक युवक ने मिलने के लिए बुलाया था। फिर शराब पिला दी। इसके बाद वह, दोनों युवतियों के मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवतियों को उनके घर भिजवा दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें… लेडी एसआई से भिड़ी नशे में धुत युवती रतलाम के दो बत्ती चौपाटी पर सोमवार रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक युवक और युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। थाने ले जाने पर युवती चिल्लाती रही – मैं क्या कर सकती हूं, बता नहीं सकती। भले ही जेल में डाल दो। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *