नशे में धुत होकर भेलपुरी वाले का ठेला पलटा व 1000 रु. छीने, केस

रांची | नशे में धुत एक युवक ने भेलपुरी बेचने वाले का ठेला पलट दिया। उसके पॉकेट में रखे 1000 रुपए भी छीन लिया। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में सन्नी कुमार ने आनंदपुरी निवासी रितिक यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप है कि बुधवार रात 10.30 बजे वह सहजानंद चौक से बिक्री कर आनंदपुरी स्थित अपने घर जा रहा था। उसी दौरान शराब के नशे में धुत उनका पड़ोसी रितिक यादव आया। पहले उसने गाली-गलौज ​की, फिर रंगदारी मांगने लगा। उसे मारा भी और पॉकेट में रखा बिक्री का 1000 रुपए निकाल लिया। मोबाइल छीनने लगा। रितिक ने उसका ठेला भी पलट दिया और पत्थर से मारकर तोड़ दिया। कुछ देर में वहां पीसीआर भी पहुंच गई। वह पीसीआर के जवानों से भी उलझ गया। पीसीआर उसे पकड़ कर अरगोड़ा थाना ले गई। ठेला में तोड़-फोड़ से सन्नी कुमार को 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *