हजारीबाग पुलिस के गिरफ्त में दो दर्जन से अधिक अपराधी, हो रही है पूछताछ इधर, पिछले तीन दिनों के भीतर हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न आपराधिक मामलों में दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें नौ लोग रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के घर से 80 लाख की डकैती करने के मामले के आरोपी बताए जा रहे हैं। जबकि तीन लोग खिरगांव पेट्रोल पंप लूट मामले से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा तापिन नॉर्थ कोलरी में 11 करोड़ के मशीन और वाहनों को जलाने और मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी भी शामिल हैं। इनमें डकैती कांड का मुख्य सरगना जोकर उर्फ रणवीर सिंह भी शामिल है जो 17 सितंबर की रात मुफस्सिल थाना के हाजत से फरार हो गया था। जिसे दूसरे दिन पुलिस ने टाटी सिल्वे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई हुई है। पिछले दो महीनों में पुलिस ने 30 से अधिक अपराधियों को जेल भेजा है। जिले में लगातार चोरी, लूट और उग्रवादी घटनाओं से आम जनता में भय का माहौल था। एसपी के सख्त रवैये के बाद अब थाना प्रभारी स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं और रात-दिन गश्ती अभियान तेज कर दिया गया है। भास्कर न्यूज| हजारीबाग हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के कोर्रा चौक के पास ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड ने दो लोगों के ऊपर ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाई हैं। इस संबंध में महिला होमगार्ड ने कोर्रा थाना में दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए दो लोगों पर मामला दर्ज कराया है। कोर्रा पुलिस ने इस मामले में दुर्व्यवहार करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को देर शाम जेल भेज दिया। जिन्हें जेल भेजा गया उनमें सिंदूर निवासी राहुल कुमार गोस्वामी और डिपुगड़ा मरियम टोला निवासी देवाशीष लकड़ा उर्फ रिंकू है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि रविवार को कोर्रा चौक के पास दो व्यक्ति नशे की हालत में ऑन ड्युटी महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे । प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संध्या गस्ती पुलिस पदाधिकारी कोर्रा चौक पर पहुंचे। जहां देखा कि दो व्यक्तियों के द्वारा महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिन्हें आम जनों के द्वारा समझाया भी जा रहा था पर वे किसी की न सुनते हुए लगातार अभद्र व्यवहार किए जा रहे थे व विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर रहे थे। जिन्हें तत्काल कब्जे में लिया गया। दोनों व्यक्तियों को नशे के हालत में पाया गया। दोनों का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट भी कराया गया। महिला होमगार्ड के प्राप्त आवेदन पर कोर्रा थाना में काण्ड दर्ज कर दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से एक पैशन प्रो मोटरसाईकल को भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोर्रा अजीत कुमार के साथ सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार थे। दुर्व्यवहार मामले में जेल भेजे गए आरोपी।


