नशे में स्कूटी सवार ने ली बच्चे की जान:गुमला में सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

गुमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भरनो चट्टी मुख्य रोड पर रायकेरा गांव के पास नशे में धुत स्कूटी सवार ने सड़क किनारे खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा काफी दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रायकेरा गांव निवासी चारो उरांव के पुत्र रोशन उरांव के रूप में हुई है। वह स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था। स्थानीय लोगों ने आरोपी स्कूटी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंचल प्रशासन ने तत्काल सहायता के तौर पर मृतक के परिवार को 5 हजार रुपए की राशि दी है। अंचल कर्मी राजीव रंजन ने अस्पताल पहुंचकर मृतक की मां फूलो उराईन को यह राशि सौंपी। प्रशासन ने आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अतिरिक्त सहायता देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *