भास्कर न्यूज | जशपुरनगर /पत्थलगांव जिले के पत्थलगांव विकासखंड से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम तिलडेगा हाई स्कूल में सोमवार को लिपिक (सहायक ग्रेड-3) शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार स्कूल का सहायक ग्रेड-3 निकेश भगत सोमवार को स्कूल समय के दौरान अत्यधिक नशे की हालत में पहुंचा था। वह इस कदर नशे में धुत्त था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इस दौरान उसने दूसरे शिक्षकों के साथ बदतमीजी भी की। स्कूल के प्रधान पाठक और अन्य स्टाफ ने बताया कि निकेश भगत पहले भी कई बार शराब पीकर स्कूल आ चुका है। टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि प्रधान पाठक ने इसकी सूचना विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य को दी। बीईओ फौरन स्कूल पहुंचे और लिपिक की स्थिति देखकर मेडिकल टेस्ट कराने भेजा। अस्पताल में हुई जांच में लिपिक के शराब पीने की आधिकारिक पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि के बाद बीईओ आर्य ने रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने आरोपी लिपिक के विरुद्ध निलंबन व अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर को पत्र लिखा है। आरोपी।


