नसीराबाद के मुख्य मार्ग पर मंगलवार अल सुबह अज्ञात चोरो ने दो दुकानों के शटर और ताले तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर एक दुकान से गल्ला उठाकर ले गए, वहीं दूसरी दुकान पर कोई सामान चोरी नहीं हुआ। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। नसीराबाद सिटी थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। नसीराबाद के स्टेशन रोड स्थित एक बर्तन की दुकान और गांधी चौक स्थित एक किराने की दुकान पर चोरो ने शटर और ताले तोड़ दिए। जिसकी सूचना दुकान मालिक को मिलने पर वह अपनी दुकान पर पहुंचे और सिटी पुलिस थाने को सूचना की। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। बर्तन की दुकान पर चोर गल्ला ले गए, जिसमे करीब 4-5 हजार रुपए थे। वहीं किराने की दुकान पर चोरों को कुछ नहीं मिला। यहां लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। सिटी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)


