नसीराबाद सैन्य छावनी के पास झाड़ियों में लगी आग:रात को दमकल ने पाया काबू, कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं

अजमेर जिले के नसीराबाद सैन्य छावनी के पास झाड़ियों में बीती रात आग लग गई। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन व सेना की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। आग से कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा(आग लगने की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही नसीराबाद सैन्य क्षेत्र स्थित सप्लाई डिपो की अग्निशमन वाहन के साथ-साथ नगर पालिका की दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान दमकल वाहनों द्वारा लगातार 6 राउंड पानी का छिड़काव किया गया। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) ……… पढें ये खबर भी…. RPSC का स्टेनोग्राफर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ: फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से तीन साल तक करता रहा नौकरी अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में कार्यरत स्टेनोग्राफर अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज था। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *